Search

 
 
 

चक्रधरपुर : नापित टोला में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव के नापित टोला के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जुझ रहे हैं. इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. गांव में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर गुरुवार को नापित टोला में ग्रामीणों ने बैठक की. जहां ग्रामीणों के बुलावे पर मुख्य रूप से जिला परिषद् सदस्य लक्ष्मी हांसदा उपस्थित हुई. गांव में व्याप्त पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी जताई. ग्रामीणों ने कहा कि नापित टोला में लगभग 30 से 40 परिवार पानी की समस्या से जुझ रहा है. गांव के टोला में मात्र एक ही नलकूप है, जिससे गंदा पानी निकलता है. कई बार पानी से कीड़े-मकौड़े इत्यादि भी निकलते हैं. जिस कारण ग्रामीण पानी पी नहीं सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-more-than-60-thousand-students-of-kolhan-are-waiting-for-enrollment/">चाईबासा

: नामांकन की प्रतीक्षा में हैं कोल्हान के 60 हजार से अधिक विद्यार्थी

नहीं मिल रहा नल जल योजना का लाभ

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नल जल योजना का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गांव में नल-जल योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता. इस संबंध में जिला परिषद् सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने कहा कि गांव में एक प्राइवेट स्कूल भी है, लेकिन यहां पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है. गांव की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द क्षेत्र में सोलर जल मीनार लगाकार लोगों के लिए पीने की पानी का व्यवस्था किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे उपायुक्त से मुलाकात करेंगी ताकि क्षेत्र में पानी की समस्या दूर हो सकें. इस मौके पर गांव के सुरज नापित, डोला हांसदा, टूरा नापित समेत अन्य महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही