- भीषण गर्मी में कतार में लगकर दिये वोट
: सिंहभूम लोकसभा में 70.5% मतदान, शांतिपूर्ण तरीके से हुई मतदान, वोट का भी हुआ बहिष्कार
alt="" width="600" height="400" /> वहीं मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में 63.56 प्रतिशत मतदान हुआ. चक्रधरपुर व मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव, गोईलकेरा, गुदड़ी समेत अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों के बूथों पर बीएसएफ के जवान समेत सुरक्षा बल के जवान मोर्चा संभाले हुये थे. वहीं सभी मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर निगरानी भी की जा रही थी. गर्मी को देखते हुये मतदान केन्द्रों पर पानी पिलाने के लिए वॉलेंटियर की भी व्यवस्था की गई थी. सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से चक्रधरपुर में मतदान संपन्न हो गया. समाचार लिखे जाने तक कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-after-much-persuasion-villagers-cast-their-vote-announced-boycott/">पलामू
: काफी मान मनौव्वल के बाद ग्रामीणों ने डाला वोट, बहिष्कार का किया था ऐलान
शाम में बारिश ने डाला खलल, कई जगह मशीनें हुई खराब
alt="" width="600" height="400" /> चक्रधरपुर में शाम लगभग साढ़े चार बजे के बीच अचानक काले बादल छा गये और बारिश शुरु हो गई. इससे मतदान केन्द्रों के बाहर कतार में खड़े कई मतदाता बिना मतदान किये ही वापस लौट गये. कई मतदाता ऐसे भी रहें जिन्होंने बारिश के बीच कतार में खड़े होकर मतदान किया. इधर बंदगांव के चम्पवा स्थित बूथ संख्या 19, सोनुवा के गोलमुंडा स्थित बूथ संख्या 107 समेत अन्य कई बूथों पर ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण मतदान में परेशानी भी हुई. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-people-of-devdariya-are-yearning-for-electricity-for-three-months-electricity-department-is-not-losing-its-sleep/">लोहरदगा
: तीन महीने बिजली को तरस रहे देवदरिया के लोग, नहीं टूट रही बिजली विभाग की नींद
प्रत्याशी जोबा माझी, विधायक सुखराम समेत अन्य ने किया मतदान
alt="" width="600" height="400" /> चक्रधरपुर में सिंहभूम लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कारमेल बालिका मध्य विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया. वहीं चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने प्राथमिक विद्यालय वनमालीपुर स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान किया. इसी तरह पूर्व विधायक शशिभूषण सामड समेत अन्य पूर्व विधायकों ने भी मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान किया. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/fourth-phase-of-lok-sabha-elections-62-31-percent-voting-till-5-pm-on-96-seats-in-10-states/">लोकसभा
चुनाव का चौथा चरण : 10 राज्यों की 96 सीटों पर शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग
शाम पांच बजे तक बरकानी में नहीं हुआ एक भी मतदान
चक्रधरपुर प्रखंड की हतनातोड़ांग पंचायत के बरकानी गांव में सड़क की समस्या से जुझ रहे ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया.कुछ दिनों पहले भी ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं देने का निर्णय लेते हुये बैठक किया थ. बरकानी प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 83 में मतदान कराने के लिए सोमवार अहले सुबह लगभग पांच बजे तक मतदानकर्मी पहुंच गये थे. वहीं गांव के ग्रामीण व मतदाता सुबह मतदान केन्द्र के पास जमा हुये, लेकन मतदान का बहिष्कार कर दिया. साथ ही एकजुट ग्रामीण इस बात की भी निगरानी बनाये रखे हुये थे कि कोई भी मतदाता मतदान न करें. इस दौरान ग्रामीणों ने मतदान केन्द्र के समीप रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा भी लगाया. इसकी सूचना मिलने पर सबसे पहले चक्रधरपुर के अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू, टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव व अन्य अधिकारी पहुंचे और वोट बहिष्कार करने वाले ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक इस गांव में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है तब तक वोट नहीं करेंगे. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-husband-and-wife-coming-to-vote-die-in-road-accident/">गुमला: मतदान करने आ रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत इसके बाद दिन में पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, आरईओ विभाग के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, कनीय अभियंता पप्पु कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि गांव में सड़क निर्माण की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, सिर्फ प्रशासनिक स्वीकृति होनी है. इसका डीपीआर भी तैयार है, आचार संहिता खत्म होने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरु होगी, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहें. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हम धरातल पर सड़क निर्माण कार्य नहीं देखेंगे तब तक वोट नहीं किया जाएगा.वहीं ग्रामीणों को समझाने के लिए कई राजनीतिक दल के नेता व प्रत्याशियों के समर्थक समेत पूर्व विधायक शशिभूषण सामड भी बरकानी गांव ग्रामीणों को समझाने पहुंचे, लेकिन शाम पांच बजे तक बरकानी गांव के कुल 441 मतदाताओं में से एक भी मतदाता ने मतदान नहीं किया.इससे मतदानकर्मी मतदाता का इंतेजार करते रहे और बिना मतदान कराये ही वापस लौट गये. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-70-5-voting-in-singhbhum-lok-sabha-voting-took-place-peacefully-vote-was-also-boycotted/">चाईबासा
: सिंहभूम लोकसभा में 70.5% मतदान, शांतिपूर्ण तरीके से हुई मतदान, वोट का भी हुआ बहिष्कार
कई वोटर नहीं कर पाए मतदान, जतायी नाराजगी
चक्रधरपुर के कई मतदान केन्द्रों पर बड़ी संख्या में लोग मतदान से वंचित हो गये.ऐसा मतदाता सूची में वोटरों का नाम डिलिटेड होने के कारण हुआ.यह हाल कई मतदान केन्द्रों पर रहा.चक्रधरपुर के पोर्टरखोली स्थित पुराने एसटीपी स्कूल के बूथ संख्या 225, 226,227,228 में कुल 970 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में डिलिटेड होने के कारण मतदाताओं ने नाराजगी जतायी. इसे लेकर मतदाताओं ने पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा को भी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया और बड़ी संख्या में मतदाताओं को बिना मतदान के ही वापस लौटना पड़ा.यही हाल चक्रधरपुर ब्लू बेल इंग्लिश मीडियम बूथ, शौंडिक धर्मशाला बूथ समेत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कई बूथों में यही हाल रहा. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/fourth-phase-of-lok-sabha-elections-62-31-percent-voting-till-5-pm-on-96-seats-in-10-states/">लोकसभाचुनाव का चौथा चरण : 10 राज्यों की 96 सीटों पर शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग
नये युवा मतदाताओं ने वोट डालने के बाद ली सेल्फी
लोकसभा चुनाव के दौरान सोमवार को चक्रधरपुर के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर नये मतदाता भी बड़ी संख्या में दिखे.नये मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया. नये मतदाताओं ने वोट डालने के बाद मतदान केन्द्रों में बने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें भी खिंचवाई.वहीं अपने बूथ पर सबसे पहले मतदान करने वाले मतदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिये गये. इसे भी पढ़ें : मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-12th-class-students-of-oxford-public-school-hoisted-the-flag/">मेदिनीनगर: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
Leave a Comment