Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : धड़ल्ले से यात्री ट्रेनों में बेची जा रही दूसरे ब्रांड के पानी बोतल

  • रेल नीर नहीं मिलता है, रेलवे के अधिकारी कर रहे नजरंदाज
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रेलवे के यात्री ट्रेनों में रेल नीर और अन्य जिन ब्रांड के पानी बोतल बेचने की अनुमति है, उन्हें नहीं बेचा जा रहा है. नियम को ताक पर रखकर रेल अधिकारियों से सांठगांठ कर ट्रेनों के पेन्ट्रीकार में धड़ल्ले से बिना लाइसेंस के दूसरे व लोकल ब्रांड के पानी बोतल बेचे जा रहे हैं. कम दाम में बिकने वाले ये लोकल ब्रांड के पानी बोतलों को ट्रेनों में अधिक दाम में बेचा जाता है. मजबूरन यात्री इस लोकल ब्रांड का पानी लेने को मजबूर होते हैं. चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़े रेलवे स्टेशन टाटानगर में भी अधिकारियों की नाक के नीचे यह गोरखधंधा जारी है. मंगलवार को 12833 अहमदाबाद-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के पेन्ट्रीकार में भी टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगे बड़े-बड़े सीसीटीवी कैमरे व अधिकारियों की मौजूदगी में दूसरे स्वच्छ नामक लोकल ब्रांड के पानी बोतलों को चढ़ाया गया. जब इस बारे में पानी चढ़ा रहे वेंडर से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम राज सिंह बताया और कहा कि रेल नीर पानी नहीं होने की वजह से दूसरे ब्रांड के पानी बोतलों को ट्रेन के पेन्ट्रीकार में चढ़ाया है. वहीं इस मामले को लेकर टाटानगर रेलवे कैटरिंग इंस्पेक्टर राकेश कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि वे फिलहाल अवकाश पर हैं, इसलिए इस बारे में जानकारी नहीं है. इसे भी पढ़ें : Bahragoda">https://lagatar.in/bahragoda-thousands-of-youth-from-bjp-bahragora-division-will-go-to-ranchi-on-23rd/">Bahragoda

: 23 को भाजपा बहरागोड़ा मंडल से हजारों युवा जाएंगे रांची

एसीएम विनित कुमार के स्थानांतरण के बाद तेज हुआ गोरखधंधा

[caption id="attachment_936158" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/CKP-Railway-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पेन्ट्रीकार में "स्वच्छ" लोकल ब्रांड का पानी चढ़ाते युवक.[/caption] चक्रधरपुर रेल मंडल में जब तक एसीएम विनित कुमार पदस्थापित थे, तब तक उन्होंने ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर दूसरे ब्रांड के पानी बेचे जाने को लेकर कार्रवाई की थी. इसी वर्ष अप्रैल में उन्होंने कार्रवाई करते हुये कई यात्री ट्रेनों में छापेमारी कर लोकल ब्रांड के पानी बोतलों को जब्त किया था. लेकिन एक बार फिर से उनके स्थानांतरण होने पर यह गोरखधंधा तेज हो गया है और ट्रेनों में इस रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशन से लोकल ब्रांड के पानी बोतल चढ़ाये व बेचे जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-mp-joba-manjhi-felicitated-in-jhinkapani-on-23rd/">Chaibasa

: झींकपानी में सांसद जोबा मांझी का अभिनंदन 23 को

ट्रेनों में दूसरे ब्रांड के पानी बेचे जाने की होगी जांच : सीनियर डीसीएम

[caption id="attachment_936159" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/CKP-Railway-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> "स्वच्छ" लोकल ब्रांड का पानी बोतल.[/caption] इधर इस मामले को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने कहा कि ट्रेनों में दूसरे ब्रांड का पानी बेचे जाने के मामले की जांच करायी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही