Search

 
 
 

चक्रधरपुर : वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर एसोसिएशन ने मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस पर वन विश्रामगार में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, विशिष्ट अतिथि में इंस्पेक्टर लक्ष्मण प्रसाद, सीआरपीएफ 60 बटालियन के उप कमांडेंट जियाउल हक मौजूद थे. अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सभी ने मृत फोटोग्राफरों को श्रद्धांजलि दी. एसोसिएशन की ओर से फोटोग्राफर निर्मल सरकार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-death-of-a-young-man-due-to-lightning-in-muru-of-neemdih/">चांडिल

: नीमडीह के मुरू में वज्रपात से एक युवक की मौत
[caption id="attachment_393428" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ckp-photography-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> मृत फोटोग्राफरों को श्रद्धांजलि देते विधायक[/caption]

केक काट किया गया सेलिब्रेट

विधायक सुखराम उरांव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यादों को जिंदा रखने के लिए फोटोग्राफरों की सबसे अहम भूमिका होती है. उन्होंने एसोसिएशन की विजन को जानने तथा उनकी समस्या से अवगत होने के बाद अपने वेतन से 51 हजार रुपए सहयोग देने की घोषणा की. अंत में एसोसिएशन ने विश्व फोटोग्राफी डे पर केक काट कर तथा एक दूसरे को खिलाकर बधाई दी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-janmashtami-celebrations-from-village-to-city/">चाकुलिया

: गांव से लेकर शहर तक जन्माष्टमी की धूम

एसोसिएशन के यह सदस्य रहे मौजूद

मौके पर वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर एसोसिएशन के वरिष्ठ फोटोग्राफर बलजीत सिंह जायसवाल, निर्मल सरकार, करुणाकरन उदयन, संजय कुमार मुखी, तरुण दास, शादाब आलम, जय कुमार, दिलीप महतो, ज्ञानचंद प्रजापति, शेख तबरेज, दिलीप कुमार ठाकुर, सुदर्शन तामसोय, मनीष बांदिया, रोहित मुंडा, मिहिर रंजन, नीरज विश्वकर्मा, सुरजीत सिंह, राज कुमार गुप्ता, सुरजीत सरकार, वरुण दास, सत्येंद्र कुमार, मनीष कुमार साह, गुलजार अहमद, तारकनाथ सरकार, रवि सवैयां, गौवर्धन टौंक, प्रसन्न कुमार तामसोय, पवन कुमार साव, चंद्र जीतेंद्र महतो, प्रधान तियू, शिशिर शेखर, अमित कुमार पोद्दार, अंकित कुमार, राम खलखो, विजय कुमार मुखी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही