Search

 
 
 

Chakradharpur : किमिरदा में महिला की पत्थर से सिर कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण किमिरदा गांव से सटे जंगल में लकड़ी चुनने गए थे, इसी दौरान एक अज्ञात महिला के शव को देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना टोकलो थाना को दी. वहीं सूचना मिलने पर टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया.
 
सूचना मिलने पर किमिरदा पहुंचकर जांच पड़ताल करते टोकलो थाना प्रभारी व मौजूद ग्रामीण.

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोकलो थाना क्षेत्र की किमिरदा गांव से सटे जंगल में एक महिला की पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गई. महिला के चेहरे को पूरी तरह पत्थर से कूच दिया गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है.

लकड़ी चुनने गए ग्रामीणों ने देखा शव

बताया जाता है कि शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण किमिरदा गांव से सटे जंगल में लकड़ी चुनने गए थे, इसी दौरान एक अज्ञात महिला के शव को देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना टोकलो थाना को दी. वहीं सूचना मिलने पर टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया. मृतक महिला साड़ी, ब्लाउज,चूड़ी इत्यादि पहनी हुई है. इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला विवाहित है. वहीं मृतक महिला की उम्र लगभग 35 से 40 के बीच होने का अनुमान है.

शव की पहचान को लेकर पुलिस हर संभव प्रयास कर रही : थाना प्रभारी

इस बीच पुलिस महिला की पहचान में जुट गई है. इस संबंध में टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव ने बताया कि संभवतःएक दो दिन पहले महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है. शव की पहचान को लेकर पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही