Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सरकारी स्कूलों में नहीं है तड़ित चालक यंत्र, बना वज्रपात का खतरा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड के कई सरकारी स्कूलों में वज्रपात से बचाव के लिए उपकरण ही नहीं लगे हैं. इससे बारिश में स्कूलों में वज्रपात का खतरा बना हुआ है. इससे यहां बच्चों का जीवन खतरे में है. पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण अक्सर यहाँ बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने का खतरा बना रहता है. इस खतरे से निपटने के लिए सरकारी स्कूलों में कोई व्यवस्था भी नहीं है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-most-government-schools-across-the-district-do-not-have-lightning-drivers-schools-become-unsafe-for-students/">चाईबासा

: कोर्ट फीस में हुई बढ़ोत्तरी के खिलाफ पेन डाउन हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, न्यायिक कार्य से रहे दूर

कुछ एक स्कूलों में ही लगा है तड़ित चालक

चक्रधरपुर प्रखंड में कुल 224 सरकारी स्कूल हैं, लेकिन इनमें कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय व इक्का-दुक्का स्कूल में ही केवल तड़ित चालक यंत्र लगे हैं. शिक्षा विभाग के जेई बच्चू प्रसाद बताते हैं कि वर्ष 2008-2009 में नये स्कूल भवन निर्माण के साथ ही तड़ित चालक लगाया गया था. लेकिन इनमें अधिकांश जगहों पर तड़ित चालक चोरी हो गये, तो कहीं टूट गये. वर्तमान में सरकारी स्कूलों में तड़ित चालक यंत्र नहीं लगा है. वहीं इस बारे में चक्रधरपुर के शिक्षा विभाग के एक अधिकारी पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बंधु तिर्की जिस वक्त शिक्षा मंत्री थे, उनके कार्यकाल में सरकारी स्कूलों में तड़ित चालक लगाया गया था. लेकिन इसके बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-advocates-on-pen-down-strike-against-increase-in-court-fees-stayed-away-from-judicial-work/">चाईबासा

: कोर्ट फीस में हुई बढ़ोत्तरी के खिलाफ पेन डाउन हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, न्यायिक कार्य से रहे दूर

किसी ने भी इस ओर नहीं दिया ध्यान

उन्होंने बताया कि जिला में होने वाली बैठकों में भी इस बारे में किसी बात की चर्चा नहीं की जाती और न ही इस बारे में कभी रिपोर्ट मांगा जाता है. चक्रधरपुर के प्रखंड संसाधन केन्द्र के समीप स्थित अंचल कॉलोनी मध्य विद्यालय में तड़ित चालक यंत्र लगाने के कुछ दिन बाद ही चोरी हो गया था. इसी तरह अन्य विद्यालयों में तड़ित चालक चोरी हो गये तो कहीं टूट गया. लेकिन इसके बाद कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही