Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : श्याम बाबा की झांकी के साथ गौशाला से निकली भव्य निशान यात्रा

Chakulia : चाकुलिया में शनिवार सुबह श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वावधान में श्याम बाबा की भव्य झांकी व विशाल निशान यात्रा निकाली गई. कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला परिसर से निशान यात्रा निकाली गई. निशान यात्रा में अपने हाथों में निशान ध्वज लेकर सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालु श्याम बाबा का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. श्याम बाबा के जयकारे से पूरा चाकुलिया गूंज उठा. इसे भी पढ़ें :अमित">https://lagatar.in/amit-shah-opened-his-mouth-in-adani-case-said-if-he-has-done-wrong-then-he-should-not-be-spared/">अमित

शाह ने अडानी मामले में मुंह खोला, कहा, गलत किया है तो बख्शा नहीं जाना चाहिए, मोदी फिर पीएम बनेंगे

श्रद्धालुओं के लिए शरबत व शीतल पेयजल की थी व्यवस्था 

[caption id="attachment_582817" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/nishan-yatra-2-1-300x278.jpg"

alt="" width="300" height="278" /> श्याम बाबा की झांकी.[/caption] गौशाला परिसर में पूजा अर्चना और आरती कर निशान यात्रा निकली. निशान यात्रा में एक वाहन पर श्याम बाबा की झांकी आकर्षण की केंद्र थी. मुख्य बाजार मार्ग से गुजरते हुए निशान यात्रा बिरसा चौक पहुंची और यहां से स्टील फैक्ट्री स्थित श्याम वाटिका में पहुंच कर समाप्त हुई. निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न जगहों पर समाजसेवियों ने शरबत और शीतल पेयजल की व्यवस्था की थी.यात्रा में परमेश्वर रुंगटा, भरत रूंगटा, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित कुमार लोधा, प्रभात कुमार झुनझुनवाला, दीपक कुमार झुनझुनवाला, अविनाश सुरेखा, मुरारी लाल शर्मा, विनीत कुमार रुंगटा, सुभाष लोधा, संजय कुमार लोधा, राजकुमार अग्रवाल, संजय कुमार बाकरेवाला, विशाल कुमार लोधा, परमेश्वर रुंगटा, विनय कुमार रुंगटा, आलोक लोधा, पंकज अग्रवाल, आनंद शर्मा, नीरज केड़िया, अमित कुमार भारतीय, कन्हैया सहल, नटू शर्मा, कालिया सराफ समेत सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-work-on-national-air-clean-program-started-to-reduce-air-pollution/">आदित्यपुर

: हवा का प्रदूषण कम कर करने के लिए नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम पर कार्य शुरू

शाम को आयोजित होगी भजन संध्या

शाम को श्याम वाटिका में श्याम महोत्सव का आयोजन होगा. इसके तहत भजन संध्या का आयोजन होगा. भजन कार्यक्रम में कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक सूरज शर्मा और तुषार शर्मा तथा चाकुलिया के अमित शर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा. श्याम महोत्सव में शीश के दानी की झांकी, अखंड ज्योति, छप्पन भोग आकर्षण के केंद्र होंगे. भजन सुनने के लिए पुरुष और महिला भक्तों का जुटान होगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-peethadhishwar-of-gharwasdih-arrived-to-invite-disciples-in-lakshmi-narayan-mahayagya/">आदित्यपुर

: लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शिष्यों को आमंत्रित करने पहुंचे घरवासडीह के पीठाधीश्वर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही