Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जंगली हाथी के पैर में घुसी नुकीली चीज, लंगड़ा कर चलने को है विवश

Chakulia (Dharish Chandra Singh) :चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में विचरण करने वाले रामलाल नामक विशालकाय दतैल जंगली हाथी के पीछे के दाहिने पैर में लोहे का कोई नुकीली चीज घुस गई है. इस कारण रामलाल लंगड़ा कर चल रहा है. उक्त हाथी प्रखंड के जमुआ के आसपास के जंगलों में शरण लिए हुए है. जंगल से निकलने पर ग्रामीण उसके पीछे हो लेते हैं. ग्रामीणों के मुताबिक हाथी के पैर में जख्म होने के कारण वह लंगड़ा कर चल रहा है. पिछले कई दिनों से हाथी को इसी अवस्था में देखा गया है. इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दे दी है. चाकुलिया वन क्षेत्र के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि उक्त हाथी के बारे में विभाग को जानकारी मिली है. विभाग के वनरक्षी हाथी पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने बताया कि हाथी के पैर के इलाज के लिए विशेषज्ञों से संपर्क किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-challenged-to-take-the-case-of-banned-pistol-and-obscene-video-chat-to-court/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय ने प्रतिबंधित पिस्टल व अश्लील वीडियो चैट का मामला कोर्ट ले जाने की दी चुनौती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही