Search

 
 
 

चाकुलिया : खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डंसा, सीएचसी में इलाजरत

 
Chakuliya : प्रखंड के कालापाथर गांव की 50 वर्षीय कामी मुर्मू नामक महिला के बाएं पैर में सांप ने डंस लिया. घटना शनिवार सुबह की है. महिला खेत में काम कर रही थी इसी दौरान घास में छिपे सांप ने महिला के पैर में डंस लिया. महिला को इलाज के लिए परिजनों द्वारा चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है. चिकित्सक महिला का इलाज कर रहे हैं. फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार है. ज्ञात हो कि इन दिनों सांप काटने की घटनाओं में वृद्धि हुई है. विगत एक सप्ताह के दौरान तीन-चार महिलाओं समेत 5 लोगों को खेत में काम करने के दौरान सांप ने डंसा है.  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद सभी स्वस्थ हो गए हैं. इसे भी पढ़े : ">https://lagatar.in/jamshedpur-road-construction-department-asked-the-government-for-seven-crore-rupees-for-six-roads/">

 जमशेदपुर : पथ निर्माण विभाग ने सरकार से छह सड़कों के लिए मांगे सात करोड़ रुपये
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही