Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : आवारा कुत्तों से सावधान! सड़क पर बन सकते हैं दुर्घटनाओं का कारण

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत में आवारा कुत्तों से सावधान! आवारा कुत्ते सड़क पर दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं और किसी राहगीर को नोंच कर जख्मी भी कर सकते हैं. जनवरी माह में कुत्तों ने नौ लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था. यहां की गली, मोहल्ले और सड़कों पर झुंड के झुंड आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं. इन कुत्तों से सर्वाधिक खतरा पश्चिम रेलवे फाटक से प्रखंड और नगर पंचायत कार्यालय के पास से गुजरने वाली सड़क पर है. नगर पंचायत कार्यालय और ब्लॉक ऑफिस के पास आवारा कुत्तों का झुंड सहज ही देखा जा सकता है. नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य दरवाजा के पास भी कुत्ते आराम फरमाते नजर आते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chakulia-DOG-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-when-will-the-people-of-saranda-finally-get-the-facilities-from-idc-center-of-digha/">किरीबुरु

: दीघा का आईडीसी सेंटर से सारंडा की जनता को आखिर कब मिलेगी सुविधाएं
यहां के कई स्कूलों के परिसर में भी आवारा कुत्ते डेरा डाले रहते हैं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के आसपास भी आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं. केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल परिसर में भी आवारा कुत्ते अड्डा जमाए रहते हैं. सड़क पर तो कुत्ते अक्सर नजर आते हैं. बाइक सवार को काटने के लिए दौड़ाते हैं. ऐसे में बाइक सवारों के लिए आवारा कुत्ते दुर्घटना का कारण बन सकते हैं. नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इन कुत्तों के उत्पात के मसले पर कोई पहल नहीं हो रही है. दुर्गा पूजा के दौरान ऐसे कुत्ते श्रद्धालुओं के लिए भी खतरे का कारण बन सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही