Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : श्याम वाटिका में भजन संध्या का आयोजन

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत की स्टील फैक्ट्री प्रांगण स्थित श्याम वाटिका में श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित 23 वें दो दिवसीय श्याम महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की देर रात भजन संध्या आयोजित हुई. स्थानीय और कोलकाता से आए भजन गायकों ने ऐसा समा बांधा की देर रात तक सैकड़ों श्रोता झूमते रहे. भजन संध्या की शुरुआत स्थानीय भजन गायक अमित शर्मा ने गणेश वंदना से की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chakulia-Shyam-Vatika-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-harinam-sankirtans-boom-in-rajlabandh/">बहरागोड़ा

: रजलाबांध में हरिनाम संकीर्तन की धूम
रात भर कलाकारों ने साथी हमारा कौन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा, कीर्तन की है रात आज थारो आनो है, तेरी मोर छड़ी के आगे झुक गयी बड़ी-बड़ी सरकार, दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की दरबार अनोखी, भर दे ओ श्याम भर दे झोली मेरी आदि भजनों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे. समिति द्वारा भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी. महोत्सव श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार, छप्पन भोग और अखंड ज्योति आकर्षण का केंद्र रहे. इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-van-and-truck-collide-in-tiruchirappalli-6-including-a-child-killed/">तमिलनाडु

: वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक बच्चे सहित 6 की मौत, 3 की हालत गंभीर
इस अवसर पर प्रभात झुनझुनवाला, विनीत रूंगटा, विकास लोधा, संजय लोधा, सुभाष लोधा, दीपक झुनझुनवाला, भरत रूंगटा, मनीष रूंगटा, आलोक लोधा, सुमित लोधा, पंकज अग्रवाल, विनोद धनानिया, गोविंद प्रसाद शर्मा, पवन अग्रवाल, पवन गोयनका, राजेश छावछेरिया, विशाल लोधा, नीरज केड़िया, अमित भारतीय, बिट्ठल शर्मा, कन्हैया सहल, मनोज अग्रवाल, माधव झुनझुनवाला समेत सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही