Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बांग्ला नववर्ष पर आनंद मार्ग विद्यालय के बच्चों ने निकाली रैली

Advertisement
Advertisement
Ghatshila :  चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित आनंद मार्ग विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने बांग्ला नववर्ष के अवसर पर शुक्रवार को रैली निकाली. रैली प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो और शिक्षकों के नेतृत्व में निकाली गई. स्कूल परिसर से निकाली गई यह रैली नया बाजार के नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर पहुंची. जहां शिक्षकों व बच्चों द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-family-suspects-eccentric-lover-in-murder-of-girl-by-slitting-her-throat/">आदित्यपुर:

युवती की गला रेतकर हत्या में परिजनों को सनकी प्रेमी पर शक

मुख्य बाजार पथ होते हुए स्कूल पहुंचकर रैली हुई समाप्त

इसके बाद मुख्य बाजार पथ से गुजरते हुए रैली बिरसा चौक पर पहुंची. वहां भी शिक्षकों व बच्चों द्वारा भगवान बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद रैली मुख्य बाजार पथ होते हुए स्कूल पहुंचकर समाप्त हो गई. रैली में शिक्षक अजीत कुमार महतो, ईश्वर नायक, दीपक महतो नवीन महतो, नारायण महतो, रामकृष्ण दास, सुशांत महतो, सतीश चंद्र मुर्मू, बिट्टू दास और विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल थे. इसे भी पढ़े : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-villagers-are-yearning-for-water-drop-by-drop-thirst-being-quenched-by-spring-water/">गुड़ाबांदा

: बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण, झरने के पानी से बुझा रहे प्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही