Search

 
 
 

चाकुलिया : आनंद मार्ग स्कूल में स्वच्छता से संबंधित संवाद और शपथ ग्रहण समारोह

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत गुरुवार को नगर पंचायत की एक टीम ने आनंद मार्ग स्कूल में स्वच्छता से संबंधित संवाद और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो, सभी शिक्षक और विद्यार्थी, नगर पंचायत के नगर प्रबंधक मोनिस सलाम, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रामस्वरूप यादव, अरुण महतो, रॉकी दास, असीम नाथ आदि उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chakulia-Shapath.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : 67वीं">https://lagatar.in/cm-hemants-son-vishwajeet-will-represent-jharkhand/">67वीं

राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता : सीएम हेमंत के बेटे विश्वजीत झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व
ज्ञात हो कि एक अक्टूबर को होने वाले स्वच्छता मेगा इवेंट की तैयारी में नगर पंचायत की टीम जुटी है. नगर प्रबंधक मोनीस सलाम ने बताया कि यह अभियान नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में चलाया जा रहा है. इसका व्यापक प्रचार और प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने नगर पंचायत के निवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है. आगामी एक अक्टूबर को होने वाले स्वच्छता मेगा इवेंट की तैयारी में नगर पंचायत की टीम जुटी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही