Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : दिगारसाई में पेयजल संकट, कई महिनों से खराब पड़ा है चापाकल

Advertisement
Advertisement
Ghatshila :  चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत के श्यामसुंदरपुर गांव स्थित दिगारसाई टोला में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. विदित हो कि टोला का एकमात्र चापाकल पांच माह से खराब है. यहां के ग्रामीण एक किलोमीटर दूर से पीने के लिए पानी ला रहे हैं. यहां तक कि नहाने के लिए भी लोगों को स्वर्णरेखा नदी जाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि निजी कुआं में भी पानी नहीं है. पानी के लिए एक चापाकल ही सहारा था वह भी खराब पड़ा है. इसे भी पढ़ें : आधुनिक">https://lagatar.in/jharkhand-news-adhunik-company-md-mahesh-aggarwal-gets-bail-from-hc/">आधुनिक

कंपनी के MD महेश अग्रवाल को HC से मिली जमानत

चापाकल मरम्मत के लायक नहीं - विजय गोस्वामी

मालूम हो कि टोला में सबर जनजाति के छह परिवार के अलावा कई नायक परिवार भी निवास करते हैं. यहां के पंचायत समिति के सदस्य प्रतिनिधि विजय गोस्वामी ने बताया कि चापाकल के मरम्मत के लिए जल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता ने मिस्त्री को भेजा था. लेकिन यह चापाकल मरम्मत के लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि वे यहां पर एक चापाकल स्थापित कराने के प्रयास में जुटे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-a-ban-on-bursting-of-crackers-in-ram-navami-immersion-procession/">जमशेदपुर

: रामनवमी विसर्जन जुलूस में पटाखा फोड़ने पर रहेगी पाबंदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही