Search

चाकुलिया : धूमधाम से निकाला गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के मुस्लिम बस्ती स्थित मस्जिद से गुरुवार को धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा गाजे बाजे के साथ ईद मिलाद- ए- उन-नबी का जुलूस निकाला गया. मस्जिद से निकाला गया जुलूस मुख्य पथ होते हुए नया बाजार स्थित गौशाला पहुंचा और यहां से अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए मस्जिद पहुंच कर समाप्त हुआ. सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात थे. इसे भी पढ़ें : नवादा">https://lagatar.in/nawada-truck-crushes-four-youths-three-killed-one-injured/">नवादा

: बेकाबू ट्रक ने चार मजदूरों को रौंदा, तीन की मौत, एक घायल
प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गौरी शंकर दास और पुलिस के जवान जुलूस के साथ चल रहे थे. जुलूस में मुस्लिम कमेटी के मोहम्मद साजिद, हैदर अली, फजलुर रहमान, पूर्व पार्षद असगर खान, रसीद खान, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद रिजवान, निहाल अली, मोहम्मद मोग्लू समेत सैकड़ों लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//