Search

 
 
 

चाकुलिया : बांस पर खींचे गए बिजली के तार दे रहे दुर्घटना का आमंत्रण

 
Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के जमुआ गांव स्थित स्कूल टोला के पास खेत में बांस पर खींचे गए बिजली के तार किसी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं. कई बांस टेढ़े हो गए हैं. यहां बड़ी संख्या में मवेशी घास चरते हैं. पास में ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय है. इसे भी पढ़ें : चाचा">https://lagatar.in/nephew-sentenced-to-life-imprisonment-in-uncles-murder-case/">चाचा

की हत्या मामले में भतीजे को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने 5000 का आर्थिक दंड भी लगाया
जानकारी के मुताबिक खेत में सेलो बोरिंग का मोटर चलाने के लिए बांस पर तार खींचकर ले जाया गया है. बरसात और आंधी में बांस सहित बिजली के तार के गिरने की संभावना बनी हुई है. ऐसे में कोई इंसान या फिर कोई मवेशी इसकी चपेट में आ सकता है. ग्रामीणों का भी कहना है कि इस तरह से बांस पर बिजली का तार खींचना खतरनाक साबित हो सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही