Search

 
 
 

चाकुलिया : माकड़ी में हाथी ने वृद्धा का घर तोड़ा

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उपद्रव बढ़ता ही जा रहा है. बुधवार की रात बड़ामारा पंचायत के माकड़ी गांव में एक जंगली हाथी ने मालती सोरेन नामक वृद्धा के घर को तोड़ दिया. हाथी के इस हमले में वृद्धा बाल-बाल बच गई. हाथी ने घर को ध्वस्त कर घर में रखे बर्तन समेत अन्य सामान को बर्बाद कर दिया और धान खा गया. सूचना मिलने के बाद गुरुवार की सुबह वनरक्षी भादू राम सोरेन पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. मुआवजा के भुगतान के लिए उन्होंने वृद्धा से आवेदन पत्र भरवाया.
इसे भी पढ़ें : SGFI">https://lagatar.in/sgfi-sujana-lakra-gave-jharkhand-its-first-gold-medal-in-100-meter-hurdles/">SGFI

: 100 मीटर हर्डल्स में सुजाना लकड़ा ने झारखंड को दिलाया पहला गोल्ड मेडल
जानकारी के मुताबिक मालती सोरेन घर में अकेली ही रहती है. रात में पांच जंगली हाथी गांव में घुस आए थे. एक हाथी मालती सोरेन के घर को तोड़ने लगा. इस दौरान मालती सोरेन घर के अंदर ही सोयी थी. घर के कोने में छिपकर उन्होंने अपनी जान बचाई. घर को ध्वस्त कर हाथी घर में रखे सामान को पैरों से कुचल कर बर्बाद कर दिया. मालती सोरेन के घर के लगभग सभी सामान बर्बाद हो चुके हैं. घर तोड़े जाने के बाद वह खुले आसमान के नीचे आ गई है. ग्रामीणों के मुताबिक गांव के आसपास के जंगलों में कई जंगली हाथी डेरा डाले हुए हैं.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही