Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: हाथी ने क्यूआर टीम के सदस्य का पंजरा तोड़ा, हवाई पट्टी से सटे मौरबेड़ा की घटना

Advertisement
Advertisement
Chakulia: चाकुलिया की हवाई पट्टी से सटे मौरबेड़ा गांव के पास मंगलवार की रात जंगली हाथियों को खदेड़ने के दौरान वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम के सदस्य मौरबेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय राजेश मुंडा को एक जंगली हाथी ने पटक कर जख्मी कर दिया. राजेश मुंडा को इलाज के लिये 108 एंबुलेंस से चाकुलिया के सीएचसी में लाया गया. उसका बांया पंजरा टूट गया है. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-ranger-in-charge-held-a-meeting-to-drive-away-the-elephants/">चाकुलिया:

हाथियों को खदेड़ने के लिये रेंजर ने की बैठक

हाथियों को खदेड़ने में जुटी है वन विभाग की टीम

प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये राजेश मुंडा को एमजीएम रेफर कर दिया. विदित हो कि जंगली हाथी इस इलाके के जंगल में हैं. वन विभाग की टीम शाम से ही हाथियों को खदेड़ने में जुटी है. मौरबेड़ा के पास भी टीम के सदस्य 12 हाथियों को खदेड़ने में जुटे थे. इसी दौरान एक जंगली हाथी ने राजेश मुंडा पर हमला कर दिया. हाथी ने उसे पटक दिया और जमीन पर रगड़ दिया. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-created-nuisance-in-jamua-broke-two-houses/">चाकुलिया

: जमुआ में जंगली हाथियों ने मचाया उपद्रव, दो घरों को तोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही