Search

 
 
 

चाकुलिया : जमुआ में जंगली हाथियों ने मचाया उपद्रव, दो घरों को तोड़ा

 
Chakuliya : प्रखंड के जमुआ पंचायत के जमुआ गांव में सोमवार की रात जंगली हाथियों ने उपद्रव मचाया. इस दौरान हाथियों ने गणेश मुंडा और कार्तिक मुंडा के घर को क्षतिग्रस्त भी कर दिया. हाथियों ने घर की दीवार में दांत से होल कर घर में रखे धान और चावल खा लिए. हाथियों के भय से ग्रामीणों ने पूरी रात पंचायत मंडप की छत पर गुजारी. वहीं, सूचना पाकर मंगलवार की सुबह वन विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया. इसे भी पढ़े :  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-a-puzzle-made-by-the-police-for-the-loot-of-32-lakhs-from-bistupur/">जमशेदपुर:

बिष्टुपुर से 32 लाख की लूट पुलिस के लिये बनी पहेली

साल जंगलों के पास बसे गांव में जंगली हाथियों का ज्यादा खतरा

ग्रामीणों के मुताबिक पास के साल जंगलों व फुटबॉल मैदान के पास भी कई हाथी हैं. हालांकि, दिन भर हाथी जंगल में रहते हैं, लेकिन शाम होते ही जंगल से निकलकर उपद्रव करने लगते हैं. हाथियों के भय से शाम को ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. जंगली हाथी कब किसकी जान ले लेंगे कहना मुश्किल है. इनके कारण जमुआ और कालियाम पंचायत के कई गांव के लोग दहशत के साये में जी रहे हैं. ऐसे गांव साल जंगलों के पास बसे हैं, इसलिए इन गांव में जंगली हाथियों का ज्यादा खतरा है. इधर, हाथियों द्वारा सनघाटी गांव में भी दो घरों को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना है. इसे भी पढ़े :  धालभूमगढ़">https://lagatar.in/dhalbhumgarh-kudmi-culture-development-committee-started-blood-donation-fortnight/">धालभूमगढ़

: कुड़मी संस्कृति विकास समिति ने की रक्तदान पखवाड़ा की शुरुआत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही