Search

 
 
 

चाकुलिया : हाथी ने घर को क्षतिग्रस्त किया और धान खाया

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के कुचियाकनाली गांव में मंगलवार की रात दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी के भय से ग्रामीण अपने घरों में दुबके रहे. हाथी ने गांव के राम मांडी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे लगभग 60 किलो धान खा गया. बचे धान को पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर दिया. इससे राम मांडी को भारी नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-shaurya-jagran-yatra-of-bajrang-dal-and-vhp-from-28th-to-8th-october/">बिहार

: बजरंग दल व विहिप की शौर्य जागरण यात्रा 28 से 8 अक्टूबर तक, पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द
वनरक्षी चित्तरंजन टुडू सूचना पाकर वहां पहुंचे और प्रभावित परिवार के मुखिया को मुआवजा के लिए फॉर्म उपलब्ध कराया. हाथी ने जब हमला किया तब परिवार के सदस्य घर के अंदर ही सोए हुए थे. कुछ देर तक उत्पात मचाने के बाद हाथी वहां से चले गये. हाथियों के कारण ग्रामीण भयभीत हैं. ग्रामीणों के मुताबिक दोनों हाथी गांव के पास स्थित फुटबॉल मैदान से सटे काजू जंगल में हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही