Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : हाथी ने कदमडीहा के पास युवक को पटक कर मार डाला

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के कदमडीहा और कलसीमोग गांव के बीच रविवार की देर शाम एक जंगली हाथी ने युवक को पटक कर मार डाला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया है. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-a-huge-public-meeting-program-of-totemic-kudmi-kurmi-samaj-organized/">चाकुलिया

: टोटेमिक कुड़मी/ कुर्मी समाज का विशाल जनसभा कार्यक्रम आयोजित

जंगली हाथियों का उपद्रव बढ़ा

सूचना पाकर विधायक समीर कुमार महंती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. ज्ञात हो कि विगत 20 दिनों से चाकुलिया वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का उपद्रव बढ़ गया है. इस दौरान जंगली हाथियों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को घायल कर दिया और बहरागोड़ा प्रखंड में एक व्यक्ति को दांत घुसेड़ कर मार डाला. जबकि चाकुलिया के मौराबांधी गांव के एक सबर व्यक्ति को पश्चिम बंगाल की सीमा में मार डाला था. अब जंगली हाथी सिर्फ गांवों में ही उत्पात नहीं मचा रहे हैं. वरन चाकुलिया मुख्य बाजार क्षेत्र में भी घुसकर उपद्रव मचा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही