Search

 
 
 

चाकुलिया : मौराबांधी में घर-घर घूमे हाथी, दो घरों को तोड़ा

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे मौराबांधी गांव में विगत रात्रि जंगली हाथियों का एक दल घर-घर घूमा और दो घरों को तोड़ डाला. घर के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. हाथियों के भय से ग्रामीण रतजगा करते रहे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bakrid-festival-being-celebrated-with-pomp/">चाकुलिया

: धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार

कब किसकी जान चली जाए कहना मुश्किल

[caption id="attachment_683025" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/hathi-ghar-toda-21-300x144.jpg"

alt="" width="300" height="144" /> मुआवजा का फॉर्म देते हुए.[/caption] ग्रामीणों के मुताबिक रात में जंगली हाथी पास के जंगल से निकलकर गांव में घुस गए और उपद्रव मचाने लगे. हाथियों ने सुधीर बेरा के घर को तोड़ दिया है. घर की दीवार गिरने से घर में रखे बर्तन नष्ट हो गए और आठ मुर्गियां मर गईं. हाथियों ने नंदा बेरा के घर की खिड़की को भी तोड़ दिया है. इधर, बड़ामारा पंचायत के बड़ामारा गांव में भी हाथियों ने गुरबा हेंब्रम के घर को तोड़ दिया है. सूचना पाकर वन कर्मी भादु राम सोरेन गांव पहुंचे. उन्होंने प्रभावीतों को फॉर्म उपलब्ध कराया. विदित हो कि हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है. हाथी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों की रात की नींद हराम हो गई है. कब किसकी जान चली जाएगी कहना मुश्किल है. इसे भी पढ़ें :सऊदी">https://lagatar.in/saudi-arabia-firing-outside-us-consulate-security-personnel-killed/">सऊदी

अरब : अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर गोलीबारी, सुरक्षा कर्मी की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही