Search

 
 
 

चाकुलिया : घाटशिला के “बल्लेबाज” अनुमंडलाधिकारी युवा खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणा स्रोत

 
Chakuliya : घाटशिला अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक एक कुशल प्रशासनिक पदाधिकारी ही नहीं बल्कि एक खेल प्रेमी और खिलाड़ी भी हैं. क्रिकेट के वे एक बेहतर खिलाड़ी हैं. तमाम प्रशासनिक कार्यों को करते हुए समय निकाल कर मैदान में क्रिकेट खेलते हैं और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं. अपने इस गुण के कारण है अनुमंडल अधिकारी घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हैं. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-noose-police-engaged-in-investigation/">बेरमो

: फंदे से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

अनुमंडल पदाधिकारी ने मैच की कमेंट्री भी की

गुरुवार को चाकुलिया नगर पंचायत के केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल मैदान में शुरू हुई पांचवी शिबू रंजन खां रूरल प्रीमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में अनुमंडल पदाधिकारी ने वारियर्स टीम की ओर से टाइगर टीम के खिलाफ खेला. वारियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. अनुमंडल पदाधिकारी ओपनिंग करने मैदान पर उतरे. उपस्थित दर्शकों और दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया. उन्होंने आते ही एक चौका मार कर अपना खाता खोला. परंतु वे आज अपने रंग में नहीं दिखे. 24 बॉल पर 11 रन बनाकर सत्यम की बॉल पर कैच आउट हो गए. आउट होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने गैलरी बॉक्स में बैठकर मैच की कमेंट्री भी की. इसे भी पढ़ें :सरकार">https://lagatar.in/government-aapke-dwar-programme-camp-will-be-organized-in-11-blocks-of-ranchi-district-and-three-wards-of-municipal-corporation-area-today/">सरकार

आपके द्वार कार्यक्रम : आज रांची के 11 प्रखंडों और नगर निगम क्षेत्र के तीन वार्ड में लगेगा शिविर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही