Search

 
 
 

चाकुलिया : उद्योगपति सह समाजसेवी विनोद सेकसरिया का निधन

 
Chakulia : चाकुलिया के प्रमुख उद्योगपति सह समाजसेवी विनोद सेकसरिया का शनिवार की सुबह रांची में निधन हो गया. वे 65 वर्ष के थे और पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए रांची ले जाया गया था. वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन के खबर से चाकुलिया में शोक की लहर दौड़ गई है. सभी समाज के लोग और उद्योग जगत शोक में डूबें है. उनका पार्थिव शरीर आज शाम को रांची से चाकुलिया उनके आवास लाया जाएगा. 25 सितंबर को सुबह 10:00 बजे उनके आवास से शव यात्रा निकाली जाएगी और गंधरूपी घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-a-woman-working-in-the-field-was-bitten-by-a-snake-treated-in-chc/">चाकुलिया

: खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डंसा, सीएचसी में इलाजरत

समाज के लिए अपूरणीय क्षति

उनके निधन पर लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष दुर्गादत्त लोधा, मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक झुनझुनवाला, सचिव विनीत रुंगटा, कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी के सचिव संजय कुमार लोधा, उपाध्यक्ष आलोक लोधा, शांति देवी सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष प्रभात कुमार झुनझुनवाला, अग्रसेन स्मृति भवन के अध्यक्ष विकास कुमार लोधा, सत्यनारायण मंदिर कमेटी के सचिव वासुदेव रुंगटा, कोषा अध्यक्ष पप्पू लोधा समेत अन्य उद्यमियों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि समाज सेवा में उनके योगदान कतई भुलाए नहीं जा सकते हैं. उनका निधन उद्योग जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. इसे भी पढ़ें :बाल">https://lagatar.in/cbi-raids-56-places-across-the-country-against-material-related-to-child-sexual-abuse/">बाल

यौन उत्पीड़न से जुड़ी सामग्री के खिलाफ सीबीआई का देशभर में 56 जगहों पर छापा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही