Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : रूपुषकुंडी में किशोर संघ ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Chakulia : चाकुलिया के रुपुषकुंडी गांव में सोमवार को किशोर संघ क्लब का 41 वां स्थापना दिवस सह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर नेताजी की तस्वीर के साथ क्लब के सदस्य , ग्रामीण और बच्चों ने गांव का परिभ्रमण किया. अंत में क्लब परिसर में समारोह आयोजित हुई.  झंडात्तोलन केशव चंद्र घाटवारी ने किया. सभी ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-strike-of-mercury-medical-workers-continues-on-the-seventh-day/">चाकुलिया

: पारा चिकित्सा कर्मियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी

युवा नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी से प्रेरणा लें - अध्यक्ष

समारोह को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष लोकेश नाथ साधु ने कहा कि आज से चालीस वर्ष पूर्व क्लब की स्थापना तत्कालीन उत्साही युवाओं ने समाज के कल्याण के लिए किया था. उन्होंने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाया जा सकता है. युवा नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी से प्रेरणा लें. इस अवसर पर आलोक कुमार दे कृष्ण चंद्र साधु समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :सर्दियों">https://lagatar.in/why-does-the-problem-of-blood-sugar-level-increase-in-winter/">सर्दियों

में ब्लड शुगर लेवल की समस्या क्यों बढ़ जाती है?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही