Search

 
 
 

चाकुलिया : कुचियाशोली पंचायत में कुणाल षाड़ंगी की सुझाव यात्रा 18 को

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोल पंचायत के जीरापाड़ा में कुचियाशोली पंचायत में आगामी 18 जून रविवार को होने वाली सुझाव यात्रा के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ शनिवार की शाम को एक बैठक की. इस बैठक में ग्रामीणों से चर्चा कर इसकी रूपरेखा तय की गई. कुणाल षाड़ंगी के विधायक कार्यकाल में कुचियाशोली पंचायत में जो कार्य किए गए हैं, की भी चर्चा की गई. ग्रामीणों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी. ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां पेयजल की समस्या है. ज्यादातर लोग स्कूल में लगे एक डीप बोरिंग के भरोसे हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-meeting-of-jharkhandi-bhasha-khatiyani-sangharsh-samiti-in-lakhipura/">चाकुलिया

: लखीपुरा में झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति की बैठक संपन्न
उन्होंने ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए तत्काल पेयजल विभाग के अभियंता सुनील दत्त से जल्द गांव में पानी की समस्या के निदान हेतु फोन पर बात की. ग्रामीणों ने बिजली से संबंधित समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया. मौके पर उपस्थित दृष्टिहीन व दिव्यांग साथियों को उन्होंने जल्द ही स्मार्ट स्टिक व व्हील चेयर देने की बात कही. मौके पर स्वपन महतो, भरत पात्र, लखींद्र कपाट, लालटू राणा, सनातन राणा, गौतम नायक, कन्हाई नायक, पालूराम हेंब्रम, दिलीप महतो, परितोष महतो, विजय महतो, बरेन महतो, रामानंद गोस्वामी, प्रदीप गिरी, कुना महतो समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही