Search

 
 
 

चाकुलिया : बेंद गांव में चार दिन से लंगूर का आतंक, दो ग्रामीणों को किया जख्मी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड स्थित बेंद गांव में एक लंगूर ने विगत चार दिनों से उत्पात मचा रखा है. इस लंगूर ने विगत दो दिन में दो लोगों को काट कर जख्मी कर दिया है. इस लंगूर के उत्पात से ग्रामीण भयभीत हैं. उप प्रमुख कविता साव के प्रतिनिधि टुलू साव ने बताया कि लंगूर के बारे में वन विभाग को सूचना दी गई है. इस लंगूर ने गांव के लोगों का जीना हराम कर रखा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-runs-civic-action-program-in-naxal-affected-area/">किरीबुरू

: सीआरपीएफ ने नक्सल प्रभावित इलाके में चलाया सिविक एक्शन प्रोग्राम

घर व दुकानों में घुसकर मचा रहा है उपद्रव

जानकारी के मुताबिक यह लंगूर कहीं से भटक कर आ गया है. घर और दुकानों में घुसकर उपद्रव मचा रहा है. लोग इसके भय से भागे फिर रहे हैं. उक्त लंगूर ने गांव के अनंत राणा और मदन खामराई को काट कर जख्मी कर दिया है. शुक्रवार को उक्त लंगूर गोपेश्वर साव के घर में घुस गया. वैसे परिवार के लोग घर के बाहर निकल आए. इसके पूर्व उक्त लंगूर एक सैलून में भी घुस गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही