Search

 
 
 

चाकुलिया : कालियाम पंचायत में आंधी से कई घर क्षतिग्रस्त, बिजली के पोल भी टूटे

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के विभिन्न गांव में विगत सोमवार की शाम आई आंधी से कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं और बिजली के कई पोल टूट गए हैं. कई गांवों में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है. तेतुलिया गांव में सड़क पर पेड़ गिर गया है और बिजली का खंभा भी टूट गया है. इसे भी पढ़ें :भारत,">https://lagatar.in/many-countries-including-india-china-have-been-targeting-religious-minorities-us-report/">भारत,

चीन सहित कई देश धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते रहे हैं : अमेरिकी रिपोर्ट

आंधी से भारी नुकसान

इसी गांव में विरंजन पाल और काठुलिया गांव में धानों हांसदा का घर क्षतिग्रस्त हो गया हैं. पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने प्रभावित गांव का दौरा किया और वस्तु स्थिति की जानकारी ली. मुखिया ने मांग की है कि जिन गांवों में बिजली के खंभे गिर गए हैं. उन्हें बिजली विभाग शीघ्र ही दुरुस्त करे. ज्ञात हो कि चाकुलिया के उत्तरी इलाके के कई गांवों में भी आंधी से भारी नुकसान हुआ है और दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-dilapidated-road-became-a-cause-of-trouble-for-the-villagers/">बहरागोड़ा

: जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए बनी परेशानी की सबब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही