Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए हुई बैठक

Chakulia : चाकुलिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में वर्ग छह में नामांकन के लिए शनिवार को एक बैठक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नंद किशोर तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति, पंचायत के जनप्रतिनिधि और सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में विद्यालय की वार्डेन सुमित्रा मांडी ने विद्यालय के विकास के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि विद्यालय में वर्ग छह में सत्र 2023-24 के लिए कुल 75 छात्राओं का नामांकन लिया जाना है. पंचायत के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र से योग्य छात्राओं का चयन कर विद्यालय में नामांकन कराएं.

नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी

विद्यालय में नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक है. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, विधायक प्रतिनिधि राजा बारिक, जिप सदस्य धरित्री महतो, मुखिया मोहन सोरेन, राधानाथ मुर्मू, हीरामुनी हांसदा समेत विद्यालय के शिक्षक और प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihars-first-floating-restaurant-ready-to-float-once-again-in-the-ganges-tourism-will-get-a-boost/">बिहार

का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट एक बार फिर गंगा में तैरने को तैयार, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बैठक के बाद प्रशिक्षु पदाधिकारी ने ली कक्षाएं

विद्यालय की बैठक में पहुंचे प्रशिक्षु पदाधिकारी अरविंद बेदिया ने छात्राओं की क्लास ली. उन्होंने छात्राओं से कुछ सवाल भी पूछे. सही जवाब मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की और छात्राओं को और मेहनत करने की बात कही. पदाधिकारी द्वारा क्लास लेने पर छात्राएं भी खुश दिखीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही