Search

 
 
 

चाकुलिया : स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर बैठक आयोजित

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को ध्यान में रखते हुए चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को नगर प्रबंधक मोनिस सलाम की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने एवं उनका फीडबैक लिए जाने पर चर्चा की गई. विदित हो पिछले कुछ वर्षों में सीमित संसाधनों के बाद भी चाकुलिया नगर पंचायत द्वारा जनता को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया गया है और जहां कहीं भी कमी रह गई है उसे भी जल्द ही सुधारने का प्रयास किया गया है. सिटीजन फीडबैक के तहत जनता से प्रतिक्रिया लेने के लिए कुल छह टीमों का गठन किया गया है. टीम लोगों के बीच जायेगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inter-house-song-and-dance-competition-organized-in-dav-nit-bhagat-singh-house-became-overall-champion/">आदित्यपुर

: डीएवी एनआईटी में अंतर सदन गीत नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, भगत सिंह सदन बना चैंपियन

बेहतर अंक दिलाने में सहयोग करने की अपील

नगर प्रबंधक ने जनता से अपील है कि अपने क्षेत्र को बेहतर से बेहतर अंक दिलाने में उनका सहयोग करें. ताकि राष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र का नाम रौशन हो सके. मौके पर नगर प्रबंधक प्रभात मिंज, सीएलटीसी रितेश राज, कनीय अभियंता प्रदीप उरांव, ग्लोरिया भेंगरा, लखींद्र महली, सामाजिक संगठनकर्ता रेणुका महतो, कार्यालय सहायक अमित मिश्रा, दुर्गापाद नाथ, असीम नाथ, असित ज्योति, अरुण महतो, प्रलाभ झा, मेघनाथ महतो, रीता महतो, सोमा दास, निशा दास, सांत्वना दास, प्रसेनजीत दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-university-level-youth-dialogue-program-organized-in-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में विश्वविद्यालय स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही