Search

 
 
 

चाकुलिया : नयाग्राम में हुई भाजपा श्यामसुंदरपुर मंडल की बैठक

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के नयाग्राम में गुरुवार को भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य अतिथि एवं अजय श्रीवास्तव तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. बैठक में तय किया गया कि 20 मार्च तक बूथ समितियों का गठन कर लिया जाएगा. बैठक में राज्य की हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी हेमंत सरकार राज्य का भला नहीं कर सकती. राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. मुख्यमंत्री के नजदीकी लोगों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. राज्य की व्यवस्था पर दलाल एवं बिचौलिये हावी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lord-krishna-saved-putna-by-killing-her-while-indra-broke-his-pride/">जमशेदपुर

: भगवान कृष्ण ने पुतना का बध कर उसका उद्धार किया वहीं इंद्र का तोड़ा घमंड

जनआंदोलन करने का निर्णयhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/16rc_m_190_16032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सत्तारूढ़ दल के नेताओं के संरक्षण में बालू तथा पत्थरों की अवैध तस्करी हो रही है. प्राकृतिक संसाधनों की धड़ल्ले से लूट खसोट हो रही है. हेमंत सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार के दलदल में ढकेल दिया है. डाॅ गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया. कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को गोलबंद कर आक्रोशपूर्ण जनआंदोलन करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-patmada-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: पटमदा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

काफी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक को अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, भाजयुमो जिला प्रभारी दिनेश शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री विश्वनाथ सोरेन तथ्य भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभेन्दु पात्र ने भी संबोधित किया. बबलु गिरि ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में भवतारण गिरि, मोहन सीट, गोपबन्धु मिश्र, दुर्गा सिंह मुन्डा, देवलोचन नायक, हम्बीर हेम्ब्रम, लक्ष्मण मुर्मू, सुबल गिरि, प्रेम मांडी, सुरेन हांसदा, कृष्णा मान्डी, डोमन महतो, अनुप घोष, आशीष मुंडा, अरूण गिरि, सनत गिरि, आदित्य बेरा, रमानाथ महतो, नरेन नायक, दुलु मदीना, हरप्रसाद राणा, भादो मुर्मू तथा अजय मान्ना उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही