Search

 
 
 

चाकुलिया : विधायक ने शिक्षा मंत्री से तीन विद्यालय भवन का निर्माण कराने की मांग की

 
Chakuliya : विधायक समीर महंती ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंप बहरागोड़ा प्रखंड की भुतिया पंचायत के भुतिया मध्य विद्यालय, गुड़ाबांदा की बनमाकड़ी पंचायत के कैमा मध्य विद्यालय व चाकुलिया की बिरदह पंचायत के रेंगड़पहाड़ी मध्य विद्यालय में भवन निर्माण करवाने की मांग की है. कमरों के अभाव के कारण इन विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-group-of-two-hundred-sikhs-left-from-tinplate-to-visit-chandrakona-sahib/">जमशेदपुर

: टिनप्लेट से दो सौ सिखों का जत्था चन्द्रकोना साहिब के दर्शन के लिए हुआ रवाना

कुचियाशोली मध्य विद्यालय का भवन पूर्ण रूप से जर्जर

वहीं, चाकुलिया प्रखंड का कुचियाशोली मध्य विद्यालय का भवन पूर्ण रूप से जर्जर हो जाने से वर्तमान में विद्यालय का संचालन पंचायत भवन में किया जा रहा है. भवन जर्जर होने के कारण विद्यालय के विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए विधायक ने उक्त विद्यालयों में भवन निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-displeasure-among-councilors-due-to-non-implementation-of-13-crore-75-lakh-schemes/">आदित्यपुर

: 13 करोड़ 75 लाख की योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होने से पार्षदों में नाराजगी
 [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही