Search

 
 
 

चाकुलिया : सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा कमेटियों को विधायक करेंगे पुरस्कृत

 
Chakuliya : नगर पंचायत के शिल्पी महल प्रांगण में 12 अक्टूबर को विधायक समीर महंती के सौजन्य से विजया मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा कमेटियों को विधायक महंती द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. मालूम हो कि विधायक द्वारा गठित निर्णायक मंडली ने इस विधानसभा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ तीन दुर्गा पूजा कमेटियों का चयन किया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-the-road-going-from-chandrapur-khandamauda-to-adang-is-dilapidated-it-is-difficult-to-walk-even-on-foot/">बहरागोड़ा

: चंद्रपुर-खंडामौदा से आड़ंग जाने वाली सड़क जर्जर, पैदल चलना भी मुश्किल

सांत्वना पुरस्कार के लिए भी किया गया है कमेटियों का चयन

[caption id="attachment_441798" align="aligncenter" width="556"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/2nd-e1665469099976.jpg"

alt="" width="556" height="321" /> द्वितीय विजेता बहरागोड़ा की चौरंगी सार्वजनिन पूजा कमेटी.[/caption] [caption id="attachment_441799" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/3rd.jpg"

alt="" width="600" height="288" /> तृतीय विजेता मानुषमुड़िया सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी.[/caption] इनमें चाकुलिया की सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने प्रथम, बहरागोड़ा की चौरंगी सार्वजनिन पूजा कमेटी ने द्वितीय और मानुषमुड़िया सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है. इन्हें क्रमशः 11,000, 8000 और 5000 देकर विधायक पुरस्कृत करेंगे. सांत्वना पुरस्कार के लिए चाकुलिया की शारदीय दुर्गा पूजा कमेटी, शिल्पी महल केरुकोचा की सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी और चाकुलिया की नूतन बाजार सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का चयन किया गया है. इन समितियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा. विधायक के निजी सचिव गौतम दास ने बताया कि विजया मिलन समारोह की तैयारियां हो रही हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mca-studies-started-in-kolhan-universitys-pg-department-enrollment-process-continues/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के पीजी विभाग में एमसीए की पढ़ाई शुरू, नामांकन प्रक्रिया जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही