Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : एक नंबर पंप घर का मोटर खराब, पेयजल के लिए हाहाकार

Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित जलापूर्ति योजना के एक नंबर पंप घर का मोटर खराब हो जाने के कारण सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है. इसके कारण पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है. जानकारी के मुताबिक 22 सितंबर से ही मोटर खराब है. ऐसे में पंप घर नंबर दो से ही जलापूर्ति हो रही है. इसके कारण पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. हालांकि जुस्को कर्मचारी मोटर को खोलने में जुटे हैं. इस मोटर की मरम्मत होने के बाद ही जलापूर्ति सुचारू रूप से हो पाएगी. [caption id="attachment_427466" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/pump-house1-300x155.jpeg"

alt="" width="300" height="155" /> पंप घर में मोटर को खोलते कर्मचारी.[/caption] इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-maa-durga-is-being-worshiped-in-chaura-village-for-about-one-and-a-half-hundred-years/">पटमदा

: चौरा गांव में करीब डेढ़ सौ साल से की जा रही है मां दुर्गा की पूजा

शीघ्र ही पंप घर से जलापूर्ति की जाएगी शुरू : पार्षद

वार्ड नंबर-10 के पार्षद देवानंद सिंह ने कहा कि मोटर को खोला जा रहा है. मोटर की मरम्मत कर शीघ्र ही इस पंप घर से जलापूर्ति शुरू की जाएगी. अगर इस मोटर की मरम्मत नहीं हुई तो दुर्गा पूजा में यहां के ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियां उठानी पड़ेंगी. इधर, इस बात की संभावना है कि मोटर के मरम्मत होने में एक-दो दिन का समय लग जाएगा. क्योंकि मोटर को खोलकर मरम्मत के लिए जमशेदपुर भेजा जाएगा. ज्ञात हो कि चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार में पुराने पंप घर से ही जलापूर्ति होती है. नागानल मंदिर के पास जुस्को के तहत बनाई गई विशाल पानी टंकी सफेद हाथी ही साबित हो रही है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-onions-and-vegetables-laden-in-vehicles-stuck-in-highway-jam/">बहरागोड़ा

: हाइवे के जाम में फंसे वाहनों में सड़ने लगे हैं लदे प्याज व सब्जी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही