Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : नफीसा परवीन ने जूनियर गर्ल्स काता में जीता कांस्य पदक

Chakuliya : अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता 2022 का आयोजन छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन व कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया. इस प्रतियोगिता में देश के कुल 2,200 कराटेकारों ने भाग लिया था. इसमें घाटशिला और चाकुलिया क्षेत्र के छह कराटेकार शामिल थे. वहीं, चाकुलिया की नफीसा परवीन ने जूनियर गर्ल्स काता में कांस्य पदक प्राप्त किया. इसे भी पढ़े : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-national-cycling-coaching-camp-organized-from-21st-to-24th-july-total-182-players-from-21-states-will-be-involved/">बोकारो

: 21 से 24 जुलाई तक नेशनल साइकिलिंग कोचिंग कैंप का आयोजन, 21 राज्यों के कुल 182 खिलाड़ी होंगे शामिल

प्रशिक्षण लेने के लिए हर रोज ट्रेन से गालूडीह कराटे ट्रेनिंग सेंटर जाती थी नफीसा

विदित हो कि नफीसा परवीन कराटे का प्रशिक्षण लेने के लिए हर रोज ट्रेन से गालूडीह कराटे ट्रेनिंग सेंटर आती थी. कड़ी मेहनत करने के बाद उसकी मेहनत सफल हुई. हालांकि, पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उसे बहुत ही संघर्ष करना पड़ा. वहीं, विधायक समीर महंती व समाजसेवी कुणाल महतो ने नफीसा की आर्थिक मदद की. इसके कारण वह प्रतियोगिता में भाग ले सकी. प्रतियोगिता में झारखंड से कुल 75 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. झारखंड टीम का नेतृत्व झारखंड स्टेट कराटे डू एसोसिएशन के माहासचिव क्यूसी एल राव ने किया. इसे भी पढ़े : सरना">https://lagatar.in/vote-bank-jmm-is-set-increase-by-vote-sarna-code-tribal-women-congress-may-suffer-loss/">सरना

कोड व जनजातीय महिला को वोट से झामुमो का वोट बैंक बढ़ना तय, कांग्रेस को हो सकता है नुकसान!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही