Search

 
 
 

चाकुलिया : कभी भी ध्वस्त हो सकती है नेताजी की मूर्ति, चबूतरे में आई दरारें

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर स्थापित महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति कभी भी ध्वस्त हो सकती है. मूर्ति के पीछे नाला है और सामने सड़क पर गड्ढा है. इससे मूर्ति के चबूतरे में दरारें पड़ गई हैं. मूर्ति बांये ओर झुकती जा रही है. इस स्थिति में मूर्ति कभी भी गिर सकती है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी मूर्ति की किसी ने सुधि नहीं ली. सभी ने मूर्ति के बगल में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और मूर्ति के गले में कागज के फूलों की माला पहना कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली. नगर पंचायत प्रशासन ने भी ओस ओर ध्यान नहीं दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-art-and-painting-workshop-organized-in-parsudih/">जमशेदपुर

: परसुडीह में ट्राइबल आर्ट एंड पेंटिंग कार्यशाला आयोजित

पल्ला झाड़ रहा नगर पंचायत व रेलवे प्रशासन

दरअसल, नेताजी की मूर्ति रेलवे की जमीन पर मुख्य नाला के किनारे स्थापित है. ऐसे में मूर्ति को लेकर उहापोह की स्थिति है. रेलवे मूर्ति के चबूतरे की मरम्मत भी नहीं करवा रही है और मूर्ति का स्थान भी नहीं बदल रही है. वहीं नगर पंचायत प्रशासन मूर्ति रेलवे की जमीन पर है, इस कारण अपना पल्ला झाड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन को कई बार आवेदन देकर मूर्ति को किसी दूसरे जगह पर स्थापित करने और जीर्णोद्धार करने की मांग की. परंतु इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया. कुल मिलाकर "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" की आवाज बुलंद कर देश को गुलामी से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाने वाले एक महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति अपने उद्धार के लिए किसी का इंतजार कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही