Search

 
 
 

चाकुलिया : गोटाशिला पहाड़ पूजा करने उमड़ा जन सैलाब

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के गंगा गांव स्थित गोटाशिला पहाड़ की पूजा मंगलवार को पूजा कमेटी ने धूमधाम से की. पूजा के अवसर पर मेला का भी आयोजन किया गया. गोटाशिला पहाड़ पूजा करने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा. गोटाशिला पहाड़ की पूजा प्राचीन पूजा है. विगत कई वर्षों से 40 मौजा के ग्रामीण अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए पूजा करते आ रहे हैं. प्रखंड के विभिन्न गांवों से ग्रामीण विभिन्न वाहनों पर सवार होकर गंगा गांव तक पहुंचे और यहां से दो किमी पैदल चलकर गोटाशिला मंदिर पहुंचे और श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की. पुजारी सुदेव घोषाल ने लोगों की पूजा कराई. [caption id="attachment_349540" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Gotashila-Pahad-Puja-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> पूजा करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.[/caption] इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-mla-listened-to-peoples-problems-in-nuvagaon-panchayat-solved-them/">सरायकेला:

नुवागांव पंचायत में विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान किया
[caption id="attachment_349545" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Gotashila-Pahad-Puja-2-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> गोटाशिला पूजा करने पैदल जाते श्रद्धालु.[/caption]

सांसद पुत्र कुणाल महतो भी पहुंचे गोटशिला मंदिर

[caption id="attachment_349547" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Gotashila-Pahad-Puja-Kunal-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> पूजा करने पहुंचे कुणाल लोगों से मिलते.[/caption] गोटाशिला पहाड़ पूजा के अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो के पुत्र कुणाल महतो भी गोटाशिला पहाड़ पहुंचकर दो किमी पैदल चलकर गोटाशिला मंदिर पहुंचे और श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. मौके पर जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो भी गोटाशिला मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-19-found-positive-including-tmhs-doctor-policeman-83-active-cases/">जमशेदपुर

: टीएमएच के डॉक्टर, पुलिसकर्मी समेत 19 मिले पॉजिटिव, एक्टिव केस हुआ 83

घाघरा गांव में डांस धमाका का आयोजन

[caption id="attachment_349552" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Gotashila-Pahad-Puja-3-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> पूजा करने जाते लोग.[/caption] गोटाशिला पहाड़ पूजा के अवसर पर पहाड़ के ऊपर बसे घाघरा गांव में आदिवासी सरदार क्लब के तत्वावधान में डांस धमाका का आयोजन किया गया. पूजा के दूसरे दिन बुधवार को फाइनल विजेता को कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, उत्तम महतो, पारथो महतो, मनिन्द्र महतो, कमल महतो, चित्त महतो, देवेन्द्र नाथ महतो, कैलाश सिंह, राजेन्द्र सिंह, मनी महतो, ठाकुर हेम्ब्रम, राम सिंह, हरगोबिंद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही