Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पूर्णिमा कोठारी का हुआ स्वागत

Chakulia : राम मंदिर आंदोलन में शहीद राम कुमार कोठारी एवं शरद कोठारी की बहन पूर्णिमा कोठारी का मंगलवार को शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय प्रबंधन ने उनका स्वागत किया. विद्यालय के संरक्षक कमल खंडेलवाल ने पूर्णिमा कोठारी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. उनके साथ दुर्गा वाहिनी की रूपा भी उपस्थित थीं. स्वागत कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला ने कहा कि आज हमारे विद्यालय के लिए परम सौभाग्य का दिन है. राम मंदिर आंदोलन में शहीद हुए परिवार की बेटी के चरण विद्यालय में पड़े. यह हमारे लिए गौरव की बात है. अपने धर्म के प्रति बलिदान हुए दोनों धर्म वीरों को मैं नमन करता हूं. सनातन धर्म के प्रति इनके परिवार ने जो कुर्बानी दी है.उसे युगों -युगों तक सनातन समाज भूल नहीं पाएगा. हिंदू धर्म इतिहास में उनका नाम अमर रह जाएगा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/action-on-illegal-mining-in-palamu-58-firs-in-two-years-20-crushers-demolished-1-crore-38-lakh-fine-recovered/">पलामू

में अवैध खनन पर कार्रवाई, दो साल में 58 FIR, 20 क्रशर ध्वस्त, 1.38 करोड़ वसूला गया जुर्माना
अतिथियों का परिचय उनके साथ आए विद्यालय के पूर्व सचिव जुगल किशोर कयाल के द्वारा कराया गया. पूर्णिमा कोठारी ने कहा सनातन धर्म की रक्षा के लिए एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए मेरे दोनों भाइयों ने अपने प्राणों की आहुति दी. हमारे परिवार में दो दो होनहार बेटों को खोया है. मैं समाज से अपेक्षा रखती हूं कि समाज के सभी लोग अपने धर्म को बचाने के लिए सजग एवं समर्पित रहें. तभी सनातन संस्कृति हमारी बची रहेगी. इस स्वागत कार्यक्रम में उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दास, सदस्य हार्दिक यादव, समाजसेवी वीणा रुंगटा, विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक, आचार्य गौर हरि दास, तापस बेरा अरुण महतो, हरिपद महतो, दिलीप महतो, शांतनु घोष, मनीषा महतो, लक्ष्मी सिंह, सीमा पांडे, धरित्री महतो, नमिता रावत, बंदना दास समेत विद्यालय के सभी भैया और बहन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही