Search

 
 
 

चाकुलिया : दुर्घटनाओं का कारण बन रहे सड़क पर उभरे गड्ढे

 
Chakulia : धालभूमगढ़ में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 से चाकुलिया होते हुए पश्चिम बंगाल से जुड़ने वाली मुख्य सड़क एक बार फिर से बदहाल हो गई है. सुनसुनिया जंगल के आसपास सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं. उक्त गड्ढे दुर्घटना के कारण बने हैं. कभी भी यहां कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. विगत सोमवार को गड्ढे के कारण है एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जंगल में एक वृक्ष से टकरा गई. इस घटना में कई यात्री बाल-बाल बच गए. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bdo-co-and-station-in-charge-inspected-the-chhath-ghats-of-the-area/">घाटशिला

: बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी ने क्षेत्र के छठ घाटों का किया निरीक्षण

यह सड़क चाकुलिया को जमशेदपुर से है जोड़ती

भालुकबिंदा के पास भी यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है. उक्त स्थल पर भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. यह सड़क चाकुलिया को जमशेदपुर से जोड़ने वाली अति महत्वपूर्ण सड़क है. जानकारी के मुताबिक सड़क का निर्माण विगत पांच साल पूर्व हुआ था. परंतु पिछले एक साल से सड़क की स्थिति खराब होती जा रही है. सड़क पर उभरे गड्ढों को भरने के दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. इन गड्ढों के कारण अक्सर बाइक सवार भी दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी होते हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-memorandum-submitted-to-minister-banna-gupta-against-increase-in-holding-tax/">आदित्यपुर

: होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के खिलाफ मंत्री बन्ना गुप्ता को सौंपा गया ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही