Search

 
 
 

चाकुलिया : बेंद इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत के शुभ दुबे अतुल पाल इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप विधायक समीर महंती उपस्थित थे. कॉलेज के अध्यक्ष रवि दुबे ने विधायक समीर महंती को गुलदस्ता भेंट कर व शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया. विधायक महंती ने इंटर कॉलेज के शिक्षकों से कॉलेज की परीक्षा फल की जानकारी भी ली. इसे भी पढ़े : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-a-fierce-collision-between-two-highways/">बेरमो

: दो हाइवा में भीषण टक्कर, एक चालक की मौत दूसरा चालक घायल  
विधायक ने बेंद इंटर कॉलेज के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि कम संसाधनों के बावजूद भी इंटर कॉलेज के परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा. इसके लिए सभी शिक्षक और विद्यार्थी धन्यवाद के पात्र हैं. मौके पर मुखिया राधानाथ मुर्मू, उप मुखिया मामोनी सिंह सरदार, जुगितोपा पंचायत समिति सदस्य बुबाई दास, टुलु साव, जहरलाल महंती, अमीर पोलाई, डालियां महतो, कॉलेज के अध्यक्ष रवि दुबे, सचिव शेरा दुबे, विद्या किशोर उपाध्याय, अजय कुमार पाल, काशीनाथ महतो, चंद्रशेखर सिंह राय, लक्ष्मी करुणामय, प्रीति नंदी, मोहित, मोहन महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही