Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Chakulia : चाकुलिया में स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने गुरुवार को विधायक समीर महंती को ज्ञापन सौंपा. स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने विधायक से मांग किया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक नो एंट्री के दौरान स्थानीय उद्योग एवं व्यवसाय से जुड़े वाहनों के परिचालन से रोक हटाई जाए तथा किसी भी प्रकार का शुल्क वसूल नहीं किया जाए. ज्ञापन में कहा गया कि नगर पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों में कई छोटे-छोटे उद्योग एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान अवस्थित हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jeen-matas-court-will-be-decorated-in-sakchi-bengal-club-on-march-19-3/">जमशेदपुर

: 19 मार्च को साकची बंगाल क्लब में सजेगा जीण माता का दरबार

यहां स्थित उद्योग एवं व्यवसाय होंगे प्रभावित 

सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक नो एंट्री लगाए जाने के कारण वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध होने से यहां स्थित उद्योग एवं व्यवसाय प्रभावित होंगे. इससे संबंधित श्रमिक भी बेरोजगार होंगे. स्थानीय उद्योग एवं व्यवसाय उक्त नियम लागू होने पर उद्योग एवं व्यवसाय बंद होने के कगार पर चले जाएंगे. इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव दीपक झुनझुनवाला, विशाल लोधा,वासुदेव रुंगटा,परमेश्वर रुंगटा,अविनाश सुरेखा, चंदन खां, सुभाष कुमार लोधा समेत अन्य व्यवसायी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-celebrated-holi-with-enthusiasm-security-arrangements-were-tight/">चाईबासा

: हर्षोल्लास के साथ लोगों ने मनाई होली, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही