Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : विधायक ने बिजली विभाग के जीएम और ग्रामीणों के साथ की बैठक

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को विधायक समीर महंती ने बिजली विभाग के जीएम श्रवण कुमार और क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में विधायक समीर महंती ने कहा कि गर्मी और बरसात के दिनों में बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था काफी बदहाल हो जाती है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गर्मी और बरसात में जगह-जगह पर ट्रांसफॉर्मर जलने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश होते हैं. इन मौसम में विभाग पूर्व से ही हर समस्या से निपटने के लिए तैयार रहे. विधायक ने जीएम से कहा कि विभाग में अभी से ही ट्रांसफॉर्मर रखने और जर्जर बिजली के तार और खंभों को विभाग द्वारा दुरूस्त करवाया जाए. उन्होंने कहा कि वे अपने फंड से भी कुछ ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे. बैठक में विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली से संबंधित समस्याओं को रखा. विभाग द्वारा समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-shravan-khowala-donated-blood-for-the-98th-time-said-that-blood-should-be-donated/">चाईबासा

: श्रवण खोवाला ने 98वीं बार किया रक्तदान, कहा करना चाहिए रक्तदान

ग्रामीण बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं को रखें - जीएम

मौके पर जीएम श्रवण कुमार ने कहा कि बैठक में आए ग्रामीण बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं को रखें. विभाग द्वारा जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विधायक के सुझाव पर विभाग द्वारा अमल किया जाएगा. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवलाल उरांव सीओ जयवंती देवगम, प्रमुख धनंजय करुणामय, 20 सूत्री सदस्य मौसमी मल्लिक,गौतम दास, गणेश दत्त,राणा मल्लिक, राहुल महतो समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-notice-regarding-appointment-of-temporary-guest-teachers-in-the-college-canceled/">घाटशिला

: महाविद्यालय में अस्थाई अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी सूचना रद्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही