Search

 
 
 

चाकुलिया : दो बाइक की टक्कर में तीन घायल, सीएचसी में भर्ती

 
Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के मुढ़ाल गांव के पास बुधवार को दो बाइक की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बहरागोड़ा के कटुशोल गांव निवासी अजय लोहार (28), चाकुलिया के किशोरीपुर गांव निवासी रामचांद मुर्मू (58) और धिरेन्द्र चन्द्र हांसदा तीन लोग घायल हो गए हैं. सड़क दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने सीएचसी को दी. सूचना पाकर 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-accused-appeared-in-ed-court-again-all-on-ed-remand-for-5-days/">लैंड

स्कैम के आरोपी ईडी कोर्ट में हुए पेश, फिर से सभी 5 दिन की ED रिमांड पर
जानकारी के अनुसार कटुशोल निवासी अजय लोहार अपनी बाइक से हरीनिया गांव जा रहा थे और किशोरीपुर गांव निवासी रामचांद मुर्मू और धिरेन्द्र चन्द्र हांसदा एक बाइक पर सानघाटी से अपने घर लौट रहे थे. मुढ़ाल गांव के पास दोनों बाइकों में सीधी टक्कर हो गई और बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए. सीएचसी में डॉ श्वेता कुमारी ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही