Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सीमाशोल में तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित

Chakulia : चाकुलिया गायत्री शक्ति पीठ शाखा के तत्वावधान में चाकुलिया प्रखंड के सीमाशोल गांव में मंगलवार को राजेश सबर के आवास पर एक दिवसीय तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. महायज्ञ का शुभारंभ झंडोत्तोलन के साथ किया गया. झंडोत्तोलन आनंद दास ब्रह्मचारी द्वारा किया गया. इस दौरान भक्तों द्वारा भव्य कीर्तन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुए 108 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-west-bokaro-divisions-power-plant-gets-national-award/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के पावर प्लांट को मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार
महायज्ञ का संचालन संगठन महामंत्री जितेंद्र नाथ महतो एवं देवी महतो द्वारा किया गया. महायज्ञ की समाप्ति पर प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर गायत्री परिवार के ट्रस्टी सदस्य कोकिल चंद्र महतो, अर्जुन गोप, खितिश दास, बिंदु सबर, गुटा सबर समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही