Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए तीन विद्यालय का हुआ चयन

Advertisement
Advertisement
Chakulia : भारत सरकार द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 आयोजित किया गया है. चाकुलिया प्रखंड के तीन विद्यालयों का भारत सरकार द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के लिए चयन किया गया है. ग्रामीण इलाके में स्थित इन तीनों विद्यालयों ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों की लगन से स्वच्छता के मामले में प्राइवेट विद्यालयों को भी पीछे छोड़ दिया है. तीनों विद्यालय अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए एक मिसाल बने हैं. [caption id="attachment_332684" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/CHAKULIA-KHEJURIA-SCHOOL-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेजुरिया.[/caption] इसे भी पढ़ें : आईपीएल">https://lagatar.in/15-seasons-of-ipl-2500-crores-to-players-as-salary-mahendra-singh-dhonis-highest-earning-got-164-crores/">आईपीएल

के 15 सीजन, खिलाड़ियों को सैलरी के रूप में 2,500 करोड़, सर्वाधिक कमाई महेंद्र सिंह धोनी की, मिले 164 करोड़
   [caption id="attachment_332690" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/CHAKULIA-MADHUPUR-SCHOOL-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुपुर.[/caption] जिला स्तरीय ओवर ऑल श्रेणी में पुरस्कार के लिए प्रखंड के मध्य विद्यालय चांदुवा, जिला स्तरीय सब कैटेगरी अवॉर्ड के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेजुरिया और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुपूर का चयन किया गया है. इससे विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. चांदुवा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र नाथ बास्के हैं. सुनील कुमार बेरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुपुर के और खेजुरिया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव शंकर पोलाई हैं. इनके नेतृत्व में इन विद्यालयों ने शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता के मामले में नई ऊंचाइयों को छुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही