Search

 
 
 

चाकुलिया : स्वच्छोत्सव के तहत 29 मार्च को निकाला जाएगा मशाल जुलूस

 
Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकार के निर्देशानुसार आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से 30 मार्च (अंतरराष्ट्रीय वेस्ट दिवस) के बीच स्वच्छोत्सव 2023 मनाने का निर्देश है. यह जानकारी देते हुए सिटी मैनेजर मोनीस सलाम ने कहा कि स्वच्छता के प्रति महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि नप क्षेत्र में स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, प्रोत्साहित करने एवं उनके योगदान हेतु उचित सम्मान दिलाने के लिए स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-tributes-paid-to-the-martyrs-on-the-occasion-of-martyrs-day/">कोडरमा

: शहीद दिवस के मौके पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

महिलाओं से उत्सव में भाग लेने की अपील

इस उत्सव को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र के एसएचजी महिला समूह के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि वेस्ट सामग्रियों से प्रयोग हेतु बनाई जा रही सामग्रियों का निर्माण कर रही महिलाओं से भी इस उत्सव में आवेदन देकर उत्सव में भाग लेने की अपील की गयी है. इस क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं के आवेदन लिए जा रहे हैं. चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करने के साथ डब्ल्यूआईएनएस अवार्ड के लिए रांची केंद्र को भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि 29 मार्च को नगर पंचायत के कर्मी और महिलाओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही