Search

 
 
 

चाकुलिया : मौराबांधी गांव का ट्रांसफार्मर खराब, पांच दिनों से अंधेरे में हैं ग्रामीण

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे मौराबांधी गांव के बेरा टोला का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण पिछले पांच दिनों से अंधेरे में रहने को विवश हैं. बेरा टोला के करीब 30 परिवार इससे प्रभावित हैं. ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व बिजली विभाग कर्मी गांव पहुंचे थे, परंतु ट्रांसफार्मर बनाने में सफल नहीं हुए. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. इसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. गांव के राथु बेरा, प्राणकिस्तो बेरा, पहाड़ बेरा, रामकृष्ण बेरा, और सोयलेन बेरा ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि यह गांव जंगल से सटा हुआ है और हाथी प्रभावित है. यहां अक्सर जंगली हाथी आकर उपद्रव मचाते रहते हैं. बिजली नहीं रहने के कारण हाथियों का भय हमेशा ही बना रहता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-writer-anshuman-bhagat-saved-from-becoming-a-victim-of-honey-trap/">जमशेदपुर

: हनी ट्रैप का शिकार होने से बचे लेखक अंशुमन भगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही