Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जोड़ाम गांव के पास हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल

Chakulia : चाकुलिया-चालुनिया मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम बाइक और हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. घटना में दोनों बाल बाल बच गए. दोनों को मामूली चोट आई है. घायलों में चाकुलिया प्रखंड के सोनाहारा गांव निवासी बिनोद मुंडा और गोविंदपुर गांव निवासी काला मुंडा शामिल है. घटना में उनकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-19-found-positive-including-tmhs-doctor-policeman-83-active-cases/">जमशेदपुर

: टीएमएच के डॉक्टर, पुलिसकर्मी समेत 19 मिले पॉजिटिव, एक्टिव केस हुआ 83
घटना के संबध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से बंगाल की ओर जा रहे थे तभी जोड़ाम गांव के पास हाइवा की चपेट में आकर वे जख्मी हो गए. स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए चाकुलिया सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों युवकों को घर भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही