Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जुगीपाड़ा में दो दिवसीय रंकिणी पूजा महोत्सव शुरू

Advertisement
Advertisement
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत के जुगीपाड़ा स्थित सार्वजनिक रंकिणी मंदिर में दो दिवसीय रंकिणी पूजा महोत्सव सोमवार को धूमधाम से शुरू हुआ. इसको लेकर मंदिर की भव्य सजावट की गई है. सुबह में पक्का घाट तालाब से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में अनेक महिलाएं अपने माथे पर जल से भरा कलश लेकर चल रही थीं. कलश यात्रा मंदिर पहुंची और कलश की स्थापना हुई. इसके बाद पुजारी प्रसन्न पति ने पूजा अर्चना की. इस दौरान सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने मां रंकिणी की पूजा की. [caption id="attachment_423357" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/rankini-mandir.jpeg"

alt="" width="600" height="343" /> कलश यात्रा में शामिल महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-peepal-tree-grown-on-the-community-toilet-built-for-the-convenience-of-the-public/">बहरागोड़ा

: जनता की सुविधा के लिए बनाए गए सामुदायिक शौचालय पर उगा पीपल का पेड़

संध्या में बाउल संगीत का कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

कलश यात्रा में समिति के अध्यक्ष समीर नाथ, उपाध्यक्ष गोविंद गोराई, निमाई नाथ, सचिव मंतोष सीट, सह सचिव संजीव दास,पवित्र दास, कोषाध्यक्ष बलराम दास, संजय नाथ, सदस्य कौशिक कर, वीरू गोराई नाथ, झंटू नाथ, देबु नाथ, पप्पू दास, पवन नाथ, संजय दास, अपु सीट, रोहित पति, महादेव नाथ समेत अन्य सदस्य शामिल थे. वहीं, आज संध्या 7 बजे बाउल संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव के दूसरे दिन 10 बजे दशमी पूजा होगी और दोपहर में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. इसके बाद महिला और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jsr-jamshedpur-cow-meat-recovered-from-car-in-sundernagar/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर में कार से प्रतिबंधित मांस बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही