Search

 
 
 

चाकुलिया : केएनजे हाई स्कूल के जर्जर कॉमन रूम में बेहोशी की हालत में मिली अज्ञात वृद्धा

 
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत के केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल में छात्राओं के जर्जर कॉमन रूम में मंगलवार को एक अज्ञात वृद्धा बेहोशी की हालत में पाई गई. इसकी सूचना स्थानीय युवकों ने 108 एंबुलेंस को दी. इसके बाद 108 एंबुलेंस से वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. कृति सुंदर महतो, विक्रम बारीक, दुर्गा महतो, रोनित महतो नामक युवाओं ने वृद्धा को जमीन से उठा कर एंबुलेंस पर चढ़ाया. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-repeated-disruptions-in-the-construction-of-telipada-sub-station-for-seven-years/">धनबाद

: सात साल से हो रहे तेलीपाड़ा सब स्टेशन के निर्माण में बार बार व्यवधान

पश्चिम बंगाल की रहने वाली है वृद्धा 

स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त वृद्धा पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. पहले वह बाजार में घोंघा की बिक्री करती थी. लेकिन शरीर कमजोर हो जाने के बाद भीख मांग कर गुजारा करने लगी. कुछ दिनों से कॉमन रूम में रहती थी. दिन भर इधर-उधर भीख मांगा करती थी और शाम को आकर इसी जर्जर कॉमन रूम में सो जाती थी. बीमारी और कमजोरी के कारण वृद्धा की स्थिति गंभीर हो गई थी. वह कुछ भी बोल नहीं पा रही थी. आज सुबह वह कॉमन रूम के बाहर जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-formed-a-committee-for-the-restoration-of-librarian-and-demonstrator-in-workers-college/">चाईबासा

: कोल्हान विवि ने वर्कर्स कॉलेज में लाइब्रेरियन व डेमोंस्ट्रेटर की बहाली के लिए बनाई कमेटी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही